तेजिंदर पाल और जॉनसन वर्ल्ड चैंपियनशिप से हुए बाहर
Image Credit: Twitter
एशियन गेम्स में शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय तेजिंदर पाल सिंह तूर वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे। तेजिंदर ने शुरुआत अच्छी की थी और क्वालिफिकेशन मार्क के बेहद करीब थे लेकिन तीन राउंड के बाद 20.9 के क्वालिफिकेशन मार्क को नहीं छू पाए और चैंपियनशिप से बाहर हो गए। वहीं, 1500 मीटर धावक जिनसन जॉनसन भी क्वालिफिकेशन राउंड में बाहर हो गए।