भारतीय महिला क्रिकेट का सुनहरा दिन,45 साल में बना ये रिकॉर्ड
Image Credit: Wisden
कहते है क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यहां कब क्या हो जाये किसी को नहीं पता। ऐसी ही कुछ अनिश्चितता महिला क्रिकेट में भी देखने को मिली। जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वडोदरा में चल रहे वन डे मैच में 18 साल की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रन बनाये और 45 साल बाद ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेस जॉनसन ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।