आज ही के दिन साल 1896 में एथेंस में हुई थी आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन साल 1896 में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत एथेंस में हुई थी। 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक इन खेलों का आयोजन हुआ। इसमें 14 देशों के 241 एथलीटों ने भाग लिया और 43 खेल हुए। एक बार तो ऐसा लगा कि वित्तीय समस्याओं के कारण एथेंस से खेल निकलकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट चले जाएँगे। पहले तय हुआ था कि पहले आधुनिक ओलंपिक खेल 1900 में पेरिस में आयोजित होंगे।