फिर चमके जोस बटलर, राजस्थान ने मुंबई पर दर्ज की 7 विकेट से रोमांचक जीत
Image Credit: Twitter/IPL
आईपीएल में मुंबई की टीम का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है. और अब राजस्थान के खिलाफ हुए एक रोमांचक मैच में हारने के बाद उसकी प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं भी लगभग न के बराबर ही रह गयी है. रविवार रात को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए. जिसके जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम ने जोस बटलर के 94 रनों की बदौलत 12 गेंद शेष रहते ही 171 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया