दक्षिण अफ्रीका की नई लीग में फ्रेंचाइजी खरीदना चाहती हैं आईपीएल की ये 4 फ्रेंचाइजी
Image Credit: Inside Sport
दक्षिण अफ्रीका की नई क्रिकेट लीग में आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी खरीदना चाहती हैं। केविन पीटरसन की अगुवाई वाला एक संगठन भी फ्रेंचाइजी खरीदना चाहता है। लीग जनवरी 2023 में छह टीमों के बीच होंगी। दो-दो मैच हर टीम आपस में खेलेगी। कुल 30 लीग मैच होंगे। फिर प्लेऑफ मुकाबले होंगे। इससे पहले 2017, 2018 और 2019 में ऐसी लीग हुईं।