केरल के ये प्रोफेसर है सचिन के बड़े फैन, सचिन के नाम पर खोली है लाइब्रेरी
Image Credit: ANI
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का आज 45वां जन्मदिन है. दुनिया भर से करोड़ों फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनाएं दी है. ऐसे ही एक फैन ने उन्हें अनोखे ढंग से जन्मदिन की बधाई दी है. केरल के कोझिकोड में मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज में इतिहास के प्रोफेसर वशिष्ठ मनिकोड ने अपने कॉलेज में सचिन के नाम से लाइब्रेरी बना रखी है. जहां सचिन पर लिखी गई करीब 60 किताबें जैसी 11 अलग अलग भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है.