इस महिला क्रिकेटर ने सबसे कम उम्र में तोड़ा जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड
Image Credit: Cricbuzz.com
महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है. और कई क्षेत्रों में तो महिलाओं ने इतना शानदार प्रदर्शन किया है कि पुरुष उन्नीस तो महिलाएं इक्कीस साबित हुई है. अब न्यूजीलैंड की महिला सलामी बल्लेबाज एमेलिया केर ने आयरलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जमा दिया. इसी के साथ एमेलिया ने सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जमा कर जावेद मियांदाद के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. जावेद ने 19 साल की तो एमेलिया ने 17 साल की उम्र में ये कारनामा कर दिखाया.