तीन साल बाद रिकॉर्ड शतक जड़ डीविलयर्स ने की शानदार वापसी
Image Credit: Wikimedia Commons
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट के तीसरे दिन एबी डिविलियर्स ने अपना 22 वां टेस्ट शतक करके तीन साल के सूखे को ख़त्म किया।146 गेंदों में 20 चौकों और 1 छक्के के मदद से उन्होंने 126 की नाबाद पारी खेली जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 139 रनों की बढ़त हासिल हुई | इस पारी से उन्होंने दक्षिण अफ्रीका -ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा शतक लगाने के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडेन के साथ दूसरा स्थान पर है।