विश्वकप में एक बार फिर से पाकिस्तान को हराने का वक्त: सचिन तेंदुलकर
Image Credit: Wikimedia Commons
पुलवामा अटैक के बाद इग्लैंड में होने जा रहे विश्वकप में भारत का पाकिस्तान के साथ खेलना अब एक बहस का मुद्दा बन गया है. वहीं इस मुद्दे पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर कहा, "विश्व कप में भारत ने हमेशा पाकिस्तान को हराया है. व्यक्तिगत रूप से उन्हें 2 अंक देने और टूर्नामेंट में उनकी मदद करने से नफरत होगी. मेरे लिए भारत हमेशा सबसे पहले आता है, इसलिए मेरा देश जो भी फैसला करता है. मैं उस फैसले के साथ हूं."