आज 15 महीने बाद मैदान पर उतरेगी भारतीय फुटबॉल टीम, ओमान से होगा मुकाबला
Image Credit: Sportstar
भारतीय फुटबॉल टीम 15 महीने बाद आज अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। मैत्री मैच में टीम ओमान से भिड़ेगी। इस मैच में कप्तान सुनील छेत्री अनुपस्थित रहेंगे। टीम नवंबर 2019 के बाद से मैदान पर नहीं उतरी थी। कोरोना के चलते टीम मैदान से नदारद रही। ओमान ने 2019 में 2022 विश्व कप क्वालिफायर के दोनों चरणों में भारत को हराया था जिससे यह मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।