ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वालीफायर्स: रामकुमार और अंकिता ने जीते अपने-अपने मैच, दूसरे दौर में बनाई जगह
Image Credit: shortpedia
बीते रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन से भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वालीफायर्स के एकल वर्ग में अपने-अपने मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। बता दें ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वालीफायर मुकाबले UAE में 10 से 14 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे हैं। क्वालीफायर के दूसरे दौर में रामनाथन चीनी ताइपे के तुंग-लिन वू से भिड़ेंगे।