भारतीय क्रिकेट टीम के कोच तुषार ने दिया स्तीफा
Image Credit: www.cricketcountry.com
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार ओरेठे ने स्तीफा दे दिया है। BCCI ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कोच का स्तीफा स्वीकार कर लिया है साथ ही तुषार का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में योगदान के लिए शुक्रिया भी अदा किया। वही तुषार ने अपने स्तीफा देने की वजह व्यक्तिगत कारणों को बताया है.तुषार ने अपने मार्गदर्शन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दो बार विश्व कप के फाइनल में और इस साल एशिया कप के फाइनल में भी पहुंचाया है।