ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट में दो भारतीय खिलाड़ी अंतिम 16 में शामिल
Image Credit: Firstpost Hindi
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत और समीर वर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है. प्रणीत ने 45 मिनट चले मैच में इजराइल के खिलाड़ी जिलबेरमांन और समीर ने 42 मिनट चले मैच में न्यूजीलैंड के अभिनव मानोटा को हराकर ये मुकाम हासिल किया है. फिलहाल प्रणीत दुनिया में 18 वें और समीर 26 वें नंबर पर है. इससे पहले समीर के भाई सौरभ को जापान के ताकुमा ने हरा दिया था.