ओल्ड ट्रैफर्ड में फुटबॉल खेलेंगे उसैन बोल्ट
उसैन बोल्ट जल्द ही 10 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में देखे जायेंगे। इस बात की घोषणा खुद उसैन बोल्ड ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से देते हुए कहा है कि वह जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ फुटबॉल एड्स के कप्तान के रूप में खेलेंगे। बोल्ट ने पिछले साल ही अपने एथलेटिक कैरियर से सन्यास लिया था और वह अब अपने अंतिम सपने फुटबॉलर बनने के सफर की शुरुवात कर चुके है। उसैन बोल्ट के नाम 100 मीटर और 200 मीटर में सबसे तेज धावक का रिकॉर्ड दर्ज है