18 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने उतरेगी उत्तराखंड की टीम
Image Credit: BCCI
बीसीसीआई ने उत्तराखंड राज्य का 18 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए उसे रणजी ट्रॉफी में खेलने की इजाजत दे दी है. प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड की टीम इस बार रणजी में खेलेंगी. उन्होंने 9 सदस्यों को लेकर सामंजस्य समिति का गठन भी किया. इसके अलावा बिहार और पूर्वोत्तर राज्य की टीम को भी इस बार रणजी में शामिल किया गया है. अब रणजी में खेलने वाली टीमों की संख्या 36 हो गई है.