वीनस विलियम्स चोट के चलते ब्रिसबेन इंटरनेशनल से हटीं
Image Credit: Shortpedia
पूर्व नंबर वन अमेरिकी वीनस विलियम्स ने वर्ष के पहले ब्रिसबेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट से बुधवार को अपना नाम वापिस ले लिया। वीनस को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा है। ब्रिसबेन इंटरनेशनल को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम आस्ट्रेलियन ओपन के लिये अहम अभ्यास टूर्नामेंट माना जाता है, जिससे उनके ग्रैंड स्लेम में खेलने की उम्मीदों को भी झटका लगा है।