20 फरवरी से शुरु होगी विजय हजारे ट्रॉफी, जारी किया गया कार्यक्रम
Image Credit: Shortpedia
भारत की घरेलू एकदिवसीय प्रतियोगिता विजय हजारे ट्रॉफी 20 फरवरी से 14 मार्च तक खेली जाएगी। टूर्नामेंट का लीग चरण 20 फरवरी से लेकर 01 मार्च तक खेला जाना है। आठ और नौ मार्च को क्वार्टर फाइनल के साथ टूर्नामेंट का नॉकआउट चरण शुरु होगा। 11 मार्च को दोनो सेमीफाइनल और 14 मार्च को फाइनल खेला जाएगा। टीमों को छह ग्रुपों में बांटा गया हैं जिसमें एलीट A, B, C, D, E और प्लेट ग्रुप शामिल हैं।