13 जुलाई को अमेरिकी पेशेवर सर्किट में पदार्पण करेंगे विजेंद्र
Image Credit: Shortpedia
भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह 13 जुलाई को न्यू जर्सी के नेवार्क में अमेरिकी पेशेवर सर्किट में पदार्पण करेंगे। इसमें उनका मुकाबला माइक स्नाइडर से होगा। यह मुकाबला आठ दौर का होगा। विजेंद्र दस पेशेवर मुकाबलों में अजेय रहे हैं। स्नाइडर का रिकॉर्ड 13-5-3 का है। विजेंद्र ने अपना आखिरी मुकाबला 2017 में जयपुर में घाना के अर्नेस्ट एमूजू के खिलाफ खेला था। विजेंद्र ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गये थे।