विकास ने जीता स्वर्ण पदक, बने सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज
26 साल के विकास ने बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में होने वाले स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में मिडिलवेट (75 किग्रा) फाइनल में ट्राय इसले को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है साथ ही उन्हें इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुना गया है। इससे पहले विकास ने पिछले साल हुए एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल 11 पदक हासिल किये है जिसमे से 2 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल है।