मैडम तुसाद म्यूजियम में पहुंचे विराट कोहली लगेगा स्टेच्यू
Image Credit: Deccan Chronicle
लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में दुनिया भर की अपने क्षेत्र में कुछ अलग हटकर करने वाली महान हस्तियों की मोम की प्रतिमाएं लगी है.फिर वह चाहे क्रिकेट हो या फिल्म जगत भारत की भी कई हस्तियां उस म्यूजियम तक पहुंच चुकी है. अब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी मैडम तुसाद म्यूजियम की शोभा बढ़ाएंगे. पिछले दिनों और लंदन से म्यूजियम की टीम उनका नाप लेने के लिए दिल्ली आई थी. 6 जून को उनकी प्रतिमा का दिल्ली में अनावरण होगा