ICC रैंकिग: स्टीव स्मिथ को पछाड़ विराट एक बार फिर नंबर वन
Image Credit: shortpedia
क्रिकेटर विराट कोहली ICC टेस्ट रैंकिंग में फिर से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट नॉटिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में 200 रन बनाकर टेस्ट रैंकिंग में 937 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंचे। वहीं कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ को फिर एक बार पीछे छोड़ा। स्मिथ काफी समय से ICC की बैट्समैन टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन थे। लेकिन अब बैन के बाद वो लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। इसलिए विराट कोहली को इस बात का फायदा मिला है।