विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में की डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी
Image Credit: Twitter/BCCI
पर्थ में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत एक मजबूत स्थिति में पहुंच गया है और इसका सारा श्रेय जाता है भारतीय कप्तान विराट कोहली को. विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट कॅरियर का 25 वां शतक जमाया और इस शतक के साथ वह डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने सबसे कम पारियों में 25 शतक बनाये है. ब्रैडमैन ने ये कीर्तिमान 68 पारियों में और कोहली ने 127 पारियों में हासिल किया है.