विराट कोहली के एक विवादित बयान से प्रशंसक हुए नाराज, सोशल मीडिया पर सुनाई खरी-खोटी
Image Credit: shortpedia
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज सुबह सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसक को सलाह दी थी कि वह भारत छोड़कर किसी ओर देश में चले जाएं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली की जमकर आलोचना हो रही है. उन्हें लोग उनके विदेशी होने की बात कहकर देश छोड़ने की सलाह दे रहे है क्योंकि वह विदेशी पानी पीते है और हर्शेल गिब्स को पसंद करते है. साथ ही उनका एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है. जिसमे उन्होंने गिब्स को पसंद करने की बात कही है.