विराट कोहली ने इन्हें दिया अपनी फिटनेस और शारीरिक बदलाव का श्रेय
Image Credit: Shortpedia
विराट कोहली की गिनती आज दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर्स में होती है। हालांकि, एक दशक पहले तक कोहली की फिटनेस बहुत अच्छी नहीं थी। कोहली ने बताया कि उनके शरीर में बदलाव किसकी बदौलत आया है। कोहली ने अपनी फिटनेस का श्रेय भारतीय टीम के पूर्व स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच शंकर बासु को दिया हैं। वह पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए बासु से मिले थे।