सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कोहली को मिली पाली उमरीगर ट्रॉफी
Image Credit: aajtak
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को मंगलवार को लगातार दो सत्रों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बीसीसीआई ने अपने सालाना पुरस्कार समारोह में उन्हें सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में पाली उमरीगर ट्रॉफी से सम्मानित किया. इस पुरस्कार समारोह में अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम भी मौजूद थी जो बृहस्पतिवार से भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगी. पुरस्कार समारोह में अंशुमन गायकवाड़ और सुधा शाह को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान दिया गया.