विराट ने कैंसिल की फ्लैट की डील, खरीदेंगे पेंटहाउस
Image Credit: Twitter/virat kohli
कहते हैं शादी के बाद इंसान की सोच बदल जाती है. मुंबई के वर्ली में 34 करोड़ रुपए के फ्लैट की डील कैंसिल कर विराट ने भी ऐसी ही बदली हुई सोच का उदाहरण दिया है. फ्लैट कैंसिल करके विराट ने अब एक पेंटहाउस लेने का मन बनाया है. फिलहाल वह बांद्रा और वर्सोवा के बीच कोई पेंटहाउस देख रहे है. विराट फिलहाल वर्ली के एक अपार्टमेंट में रह रहे हैं इसका किराया 15 लाख रुपये महीना है.