वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होकर टीम से हुए बाहर, कुलदीप यादव को मिली जगह
Image Credit: Bhaskar Hindi news
भारत और वेस्टइंडीज बुधवार से टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलेंगे। लेकिन इससे पहले भारत के लिए बुरी खबर है। दरअसल, वॉशिंगटन सुंदर ग्रेड वन की हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हुए। इससे पहले, केएल राहुल और यजुवेंद्र चहल सीरीज से बाहर चल रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी चोटिल हो गए थे और अब वाशिंगटन सुंदर भी चोटिल हो गए हैं। फिलहाल, वॉशिंगटन सुंदर आराम कर रहे हैं।