वाशिंगटन सुन्दर ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड वकार यूनुस को किया पीछे
Image Credit: Twitter/Cricbuzz
NIDAHAS ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 4 विकेट से पटकनी दी. वहीं भारतीय टीम के गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन खेल दिखा कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है. उन्होंने 5 मैचों की सीरीज में 8 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब अपने नाम किया. जिसके बाद वह यह ख़िताब लेने वाले सबसे कम उम्र के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाड़ी गेंदबाज़ वकार यूनुस के नाम था.