दर्द से जूझ रही वेटलिफ्टर मीरा चानू नही लेगी एशियन गेम्स में भाग
भारत को कई खेलों में गोल्ड मेडल जिताने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व नही कर पाएंगी. क्योंकि वह पिछले लंबे समय से पीठ दर्द से जूझ रही है. जिसको लेकर उन्होंने एसोसिएशन को पत्र लिखकर आराम करने की अनुमति मांगी थी. इसके अलावा वह ओलंपिक में भी जाने की तरफ ध्यान देना चाहती है. उनके एशियन गेम्स में भाग न लेने की पुष्टि कोच विजय शर्मा ने दी है. एशियन गेम्स 18 अगस्त से इंडोनेशिया में होंगे