किस मामले को लेकर महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे हाईकोर्ट ?
Image Credit: Twitter/mahendra singh dhoni
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाईकोर्ट का रुख किया है. घाटे में चल रही रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली के महेंद्र सिंह धोनी ब्रांड एंबेसडर है. और कंपनी को लगभग 150 करोड रुपए धोनी को देने हैं जिसका कंपनी ने कई वर्षों से भुगतान नहीं किया है. तो इसी को लेकर धोनी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. धोनी समेत कई क्रिकेटर्स के एंडोर्समेंट संभालने वाली ऋतु स्पोर्ट्स ने बकाया राशि के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया है.