धोनी की छक्कों से भरी तूफानी पारी के बावजूद जब हार गयी थी चेन्नई सुपर किंग्स
Image Credit: Shortpedia
मोहाली के पीसीए स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 11 का 12वां मुकाबला 15 अप्रैल 2018 को खेला गया था। इस मैच में फैंस को क्रिस गेल और धोनी की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। अंत में किंग्स इलेवन पंजाब ने आखिरी ओवर में शानदार तरीके से जीत हासिल करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 4 रन से हरा दिया था। मैच में धोनी ने जबरदस्त छक्के लगाए थे।