विदेशी खिलाड़ियों के बिना IPL सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसा हो जाएगा- CSK
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग को अनिश्चित समय के लिए स्थगित किया जा चुका है। IPL का आयोजन विदेशी खिलाड़ियों के बिना भी कराए जाने पर विचार हो चुका है, लेकिन अब चेन्नई सुपरकिंग्स का कहना है कि इस तरह टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी हो जाएगा। हालांकि परिस्थितियां लगातार खराब होती जा रही हैं और फ्रेंचाइजी लंबे समय से BCCI के साथ संपर्क में भी नहीं है।