वर्ल्ड नंबर-1 प्लेयर एश्ले बार्टी ने यूएस ओपन से वापस लिया अपना नाम
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर एश्ले बार्टी ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा, 'वे कोरोना महामारी के चलते अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकती हैं।' बार्टी ने इस साल फ्रेंच ओपन को लेकर भी चिंता जताई है। इसे लेकर उन्होंने कहा, 'वे इस टूर्नामेंट में खेलेंगी या नहीं, इसकी घोषणा जल्द करेंगी।' टेनिस ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 31 अगस्त से शुरू होना है।