पहले रणजी में ही यश ढुल ने लगाया धमाकेदार शतक, अंडर-19 में जिताया था वर्ल्ड कप
Image Credit: Twitter
अंडर-19 टीम के वर्ल्ड चैंपियन भारतीय कप्तान यश ढुल ने 17 फरवरी को अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया। 16 चौके जमाते हुए यश ने अपने पहले ही रणजी मैच में धमाकेदार शतक बना डाला। यश भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले पांचवें कप्तान बने। मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उनमुक्त चंद, पृथ्वी शॉ ने भारत को ये खिताब दिलाया था। भारत के लिए सेमीफाइनल में यश ने शतक जमाया था।