दो साल तक शतरंज से दूर रहीं हंपी ने जीता वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप का खिताब
Image Credit: shortpedia
भारत की यूवा ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने वर्ल्ड रेपिड चैंपियनशिप 2019 का खिताब जीता है। हंपी ने ब्लिट्ज प्लेऑफ में चीन की लेई तिंगजी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। हंपी ने मां बनने की वजह से दो साल तक शतरंज को विराम दिया था। 2018 में उन्होंने फिर से वापसी करते हुए कड़ी मेहनत की। पुरुषों में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया।