युवराज के पिता का धोनी पर कटाक्ष, क्रिकेट में हमेशा नहीं रहेगी धोनी जैसी गंदगी
Image Credit: Twitter
भारतीय क्रिकेट टीम से हाल ही में रिटायरमेंट लेने वाले दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने धोनी को लेकर बड़ा बयान देते हुए ट्वीट कर कहा है की - अंबाती रायुडू ने संन्यास का फैसला जल्दबाजी में ले लिया है, क्रिकेट में वापस आ जाओ और उन्हें अपनी काबिलियत दिखाओ। एमएस धोनी जैसे लोग हमेशा क्रिकेट में नहीं रहते और न ही उनके जैसी गंदगी हमेशा रहेगी।