फ्यूनरल सर्विसेज नामक स्टार्टअप चलाती है ये लड़की, दादा की मौत के बाद आया आइडिया
Image Credit: Shortpedia
हैदराबाद निवासी श्रुति रेड्डी पेशे से एक सॉफ्टवेयर डेवलपर थीं। लेकिन इन दिनों मुर्दाघरों के बाहर चक्कर लगाते दिख जाएंगी। श्रुति अंत्येष्टि फ्यूनरल सर्विसेज नाम से स्टार्टअप चलाती हैं। स्टार्टअप अंतिम संस्कार से जुड़ी सुविधाएं देता है। श्रति को ये आइडिया अपने दादा की मौत के बाद आया था। शुरुआत में उन्होंने श्मशान घाट में जाकर सर्वे किया। इसके अलावा उन्होंने हर दिन होने वाली मौतों का आंकड़ा एकत्र किया।