युवाओं के लिए पीएम मोदी लिखेंगे किताब
पीएम मोदी इस किताब में एग्जाम के दौरान छात्रों पर दबाव, उससे कैसे निपटा जाये समेत एग्जाम के बाद क्या करना चाहिए जैसे मुद्दों पर लिखेंगे.इस किताब को पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया पब्लिश करेगी. किताब कई भाषाओँ में होगी और इसी साल आ जाएगी. ये किताब ख़ास तौर से छात्रों के लिए लिखी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के पहले पीएम होंगे जो पद पर रहते हुए कोई किताब लिखेंगे।