सोनी कम्पनी ने लांच किये दो 'मेड इन इंडिया' फोन
एक्सपीरिया R1 और R1 प्लस नाम से इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने इंडिया में ही बने स्मार्टफोन लांच किये हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह फोन इंडियन मार्किट में ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन भी उपलब्ध होंगे. कीमत की बात करें तो R1 प्लस जहाँ 14,990 रुपये का है, वहीं R1 स्मार्टफोन 12,990 रुपये का है. इनमें क्रमशः 3जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी और 2जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी उपलब्ध कराई गयी है. बाकी फीचर्स दोनों में एक जैसे ही हैं.