AU के कुलपति का दावा, कौरव थे टेस्ट ट्यूब बेबी
Image Credit: सतà¥à¤¯à¤¾à¤—à¥à¤°à¤¹
शुक्रवार को जालंधर में आयोजित हो रहे इंडियन साइंस कांग्रेस में आंध्र यूनिवर्सिटी के वीसी जी नागेश्वर राव ने दावा किया कि कौरव टेस्ट ट्यूब बेबी थे.इतना ही नहीं भारत ने हजारों साल पहले ही मिसाइलों का ज्ञान हासिल कर लिया था.राव ने कहा कि भगवान विष्णु के दशावतार महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन के विकास के सिद्धांत की भविष्यवाणी करते हैं.उन्होंने कहा कि गांधारी ने 100 कौरवों को जन्म स्टेम सेल रिसर्च और टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक की मदद से दिया था.