जनवरी के तीसरे हफ्ते में खुलेगा देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल
नये साल में मोदी सरकार कैंसर पीड़ितों को सौगात देने जा रही है. जनवरी के तीसरे हफ्ते में हरियाणा के झज्जर में बने देश के सबसे बड़े कैंसर अस्पताल को आमजनता के लिए खोल दिया जाएगा. इस AIIMS से संबंद्ध संस्थान में 710 बेड होंगे. वहीं कैंसर पर अनुसंधान करने के लिए 200 बेड का इतंजाम किया गया है.इसके जरिए उत्तरी क्षेत्र के कई राज्यों के कैंसर मरीजों को लाभ मिलेगा.वहीं मरीजों को ऑपरेशन, रेडिएशन समेत कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. इस संस्थान के निर्माण में 2,035 करोड़ रुपये का खर्च आया है.