सबसे बड़ी रेडियो दूरबीन खोजेगी नई दुनिया, चीन और फ्रांस के वैज्ञानिक जुटे
Image Credit: Shortpedia
सबसे बड़ी और सबसे संवेदनशील रेडियो दूरबीन सौरमंडल के बाहर के सौर ग्रहों व एक्सोप्लैनेट्स (बर्हिग्रह) की खोज करेगी। यह पृथ्वी से 100 प्रकाश वर्ष के क्षेत्र में पृथ्वी जैसे ही चुंबकीय क्षेत्र वाले ग्रहों को खोजेगी। इस प्रोजेक्ट से जुड़े प्रमुख वैज्ञानिक ली डि ने कहा कि वैज्ञानिक ऐसे रहने लायक ग्रहों की खोज के बारे में अधिक उत्सुक हैं, जिनमें न केवल पानी हो बल्कि उपयुक्त तापमान और वातावरण के साथ चुंबकीय क्षेत्र हो।