पीयूष गोयल ने कहा - देश के सभी ब्रॉड गेज रेल मार्गों का होगा विद्युतीकरण
Image Credit: Shortpedia
संसद में प्रश्नकाल के दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय रेलवे ने मिशन मोड में ब्रॉड गेज रेल मार्गो का 100 फीसदी विधुतिकरण करने का निश्चय किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम यातायात को एनवायर्नमेंट फ्रेंडली बनाने के लिए है। रेल मंत्री के अनुसार भारतीय रेलवे पर्यावरण को बचाने और कार्बन उत्सर्जन को घटाने के लिए कई पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा दक्षता के उपायों को अपना रहा है।