स्पेसएक्स का "क्रू ड्रैगन" सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च
Image Credit: jagran
एलोन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी SpaceX ने शनिवार को ISS में अपनी मानव रहित क्रू ड्रैगन परीक्षण उड़ान को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. इस मानव रहित यान को ‘फाल्कन 9 रॉकेट’ के जरिए फ्लोरिडा से सफल प्रक्षेपण के बाद लॉन्च किया गया. प्रक्षेपण के दौरान यान पर ‘रिप्ले’ नामक एक डमी को बैठाया गया था. अगर यह परीक्षण सफल होता है, तो इस साल के अंत तक 2 एस्ट्रोनॉट्स क्रू ड्रैगन पर सवार होकर अंतरिक्ष में जाएंगे. पहली बार नासा ने किसी निजी कंपनी को अंतरिक्ष यान बनाने का ठेका दिया है.