दिनचर्या में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ा, यूपीआई पेमेंट्स में 99% का इजाफा: Worldline
Image Credit: Shortpedia
Worldline India Digital Payments ने बताया कि इस साल की दूसरी तिमाही में यूपीआई पेमेंट्स का भुगतान (वॉल्यूम) 82% बढ़ा, जबकि इसकी वैल्यू 99% बढ़ी। सितंबर 2020 में यूपीआई से 180 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन हुए। भुगतान राशि 2 लाख करोड़ के पार पहुंची। दूसरी तिमाही में सितंबर तक यूपीआई सेवा देने वाले बैंकों की संख्या 174 हुई। दूसरी तरफ NPCI का BHIM एप 146 बैंक के लिए उपलब्ध है।