फ्लाइट में बचा हुआ खाना चुरा लेते थे कर्मचारी, एयर इंडिया ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई
Image Credit: shortpedia
सोमवार को एयर इंडिया फ्लाइट में भोजन और राशन सामग्री की चोरी के आरोप में एयरलाइन ने 4 कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. एयरलाइन के सीनियर ऑफिसर ने बताया कि ग्राउंड स्टाफ और अधिकारी विमान के आगमन परअपने निजी उपयोग के लिए भोजन और सूखे राशन को बाहर निकालते थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 में जारी परिपत्र की शर्त के मुताबिक कैटरिंग विभाग के दो कर्मचारियों एवं केबिन क्रू के दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.