दुबई से केरल आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान क्रैश, 19 की मौत, 170 को बचाया गया
Image Credit: Shortpedia
केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर दुबई से आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसला। विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत 191 यात्री सवार थे। घटना में पायलट और को-पायलट समेत 19 मरे, 123 घायल हुए, 170 को बचाया गया। जानकारी के अनुसार फिसलने के बाद विमान करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। बता दें युद्धस्तर पर बचाव कार्य चलाया गया।