एयर इंडिया की दिल्ली-फ्रैंकफर्ट फ्लाइट में एयर प्रेशर हुआ कम, 191 पैसेंजर्स की अटकी सांसें
Image Credit: shortpedia
बुधवार को दिल्ली से फ्रैंकफर्ट जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक एयर प्रेशर कम होने की वजह से यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा. इसके बाद जहाज को तुरंत इमरजेंसी में वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा. विमान में यह समस्या उस वक्त आई जब यह 20हजार फीट की ऊंचाई पर था. इस फ्लाइट में कुल 191 लोग सवार थे. बोइंग 787 ने दिल्ली से दोपहर 1.35 बजे उड़ान भरी और लगभग 4 बजे राजस्थान के एयरस्पेस से वापस दिल्ली लौट आया.