38% तक सस्ता हुआ हवाई किराया
यात्राडॉटकॉम ने एक आंकड़ा साझा करते हुए बताया है कि देश के प्रमुख हवाई मार्गों पर किराया 38 -32 फीसदी तक कम हुआ है. इसके साथ ही मेक माई ट्रिप और क्लियर ट्रिप पर भी किराये में कमी देखी जा रही है. जबकि ऐसा देखा जाता है कि त्यौहारों के सीजन में हवाई टिकट महंगे हो जाते हैं लेकिन क्लियर ट्रिप के प्रमुख बालू रामचंद्रन का कहना है कि सभी विमानन कंपनियों द्वारा कम किराये के साथ उच्च क्षमता लगाने के कारण पूरे सीजन का कुल किराया घटा है.