वंदे भारत मिशन : बांग्लादेश से वापस लाए गए 167 छात्र, मालदीव से 698 भारतीय रवाना
Image Credit: Shortpedia
वंदे भारत मिशन के दूसरे दिन एयर इंडिया की फ्लाइट बांग्लादेश से 167 छात्रों को लेकर श्रीनगर पहुंची। मालदीव से आईएनएस जहाज़ से 698 भारतीय रवाना हुए। मिशन के पहले दिन यूएई से दो विमानों में 363 लोग केरल लौटे। सिंगापुर से आई फ्लाइट दोपहर 12 बजे दिल्ली लैंड हुई। दूसरा फेज 15 मई से शुरू होगा। जिसके तहत सेंट्रल एशिया और यूरोपीय देशों में फंसे भारतीयों को निकाला जाएगा।